दंपति को बंधक बनाकर लूट को अंजाम देने वाले गिरफ्तार
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बण्डामुण्डा थाना क्षेत्र के डीजलकालोनी स्थित एक रेलवे क्वाटर में पाँच अंतर्जातीय लूटेरा गिरोह द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
इस घटना से पीडित दिलीप कुमार पंडा़ का कहना है कि उस समय जब रात्रि के वक्त उनका पूरा परिवार गहरी नींद में सोए हुए थे अचानक उसके ऊपर किसी के होने का एहसास हुआ और जब उन्होने अपनी आँखें खोली तो पाया कि एक व्यक्ति जिसका चेहरा पूरी तरह से ढ़का हुआ है उनके ऊपर हावी होकर उनके गर्दन में चाकू रखा है। दोनों पति पत्नी की यही हालत थी। जिसके बाद दोनो पति पत्नी को बंधक बनाकर उसके घर में जमकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटेरों ने इन दंपति से गहने और नगदी की लूट की। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गए ,जिसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी और आपबीती बताई।
जिसके बाद बण्डामुण्डा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत खमारी ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधीकारीयों को इस घटना से अवगत कराया। जिसपर संज्ञान लेते हुए राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेस बाधवानी, उप महानिरिक्षक बृजेश कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस की एक टीम का गठन कर लूटेरों को ट्रैकिंग शुरू कर दी अंततः पुलिस इसमें सफल हुई और लुटेरे पकडे़ गए। पुलिस ने लुटेरो से लूट का सामान भी काफी हद तक बरामद कर लिया है।
अपने लूटे गए सामान और नगदी पाकर पीडीत परिवार काफी खुश है और उन्होने राउरकेला पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी राउरकेला पुलिस द्वारा मीडिया के साथ साझा किया गया।
पुलिस के अनुसार ये सभी अंतर्राज्यीय लूटेरा गिरोह के सदस्य है और कई राज्यों में सक्रिय है और कई थानों में नामजद आरोपी है। इस घटनाक्रम को लेकर बंडामुंडा़ थाना में दिनांक 19-10-2024 को थानाकांड़ संख्या 225 यू/एस-310(2)/331(4)बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी
1.सुशिल कुमार सिंह (35),पुत्र-दिनानाथ सिंह, निवासी गोबराही,थाना-दाउदपुर, जिला - छपरा ,वर्तमान पता- नामुटोला, पोस्ट - परसुडीह, जिला- पूर्वी सिंहभूम,झारखंड।
2.अजय कुमार आंचल (34)पुत्र-गणेश प्रसाद आंचल, निवासी -डोमा,थाना-मालखरौदा,जिला-शक्ति, छत्तीसगढ़,वर्तमान पता/पोस्ट-भवानीपुर बस्ती, नयाबजार, सेक्टर-21,थाना-प्लांटसाइट,राउरकेला।
3.सचिन महतो (23) पुत्र-स्वर्गीय रमेश महतो,लालबिल्डिंग गोसाई मोहल्ला गराबगा, थाना-बागडेगा,जिला-पुर्वीसिंहभूम झारखंड,
4.रवीशंकर वर्मा (36)पुत्र-बजरंगीलाल वर्मा, निवासी-किताडीह,मंजीबगान,थाना-परसूडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम,झारखंड़ को गिरफ्तार किया गया है और एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपिंयों से पुलिस द्वारा
1. एक सोने का हार
2. एक सोने की चेन
3. लॉकेट के साथ एक सोने की चेन
4. एक सोने का कंगन
5. दस सोने की महिलाओं की उंगली की अंगूठियां
6. आठ सोने की जेंट्स फिंगर रिंग्स
7. पांच जोड़ी सोने की बालियां
8. तीन सोने की चूड़ियाँ
9. एक जोड़ी चांदी की पायल
10. 70,000/- रुपये नकद
11. चार मोबाइल फ़ोन
12. एक स्टील कटर प्लायर्स जब्त किया गया है।
इस पूरे कार्यवाही को अंजाम देने में श्रीकांत खमारी,प्रभारी निरीक्षक,सहायक निरीक्षक मनसा प्रसाद साहू,सहायक निरीक्षक, सौम्य रंजन गीरी, बंडामुंडा थाना,एवं सहायक निरीक्षक दिपुन कुमार दलाई,प्लांटसाइट थाना की प्रमुख भूमिका रही।





