सुंदरगढ़ जिला में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में महंगाई के खिलाफ वामदलों का छ:घंटे बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। जिला में आज बाम दलों के बंद के दौरान कुछ दुकान,बाज़ार आंशिक रूप से खुले देखे गए ,इस दौरान राउरकेला में बस परिचालन पूरी तरह से ठप रहा | राउरकेला में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कि ओर से पेट्रोल,डीज़ल,रसोई गैस व अन्य समग्रियों कि बढती कीमतों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के बिरोध में नारेबाजी की |
इसी तरह राजगांगपुर में भी आज पेट्रोल, डीजल ,रसोई गैस व दैनिक जरूरत की सामग्रीयों तथा तेल, दाल, आलू, प्याज जैसे खाद्य-सामग्रियों के आसमान छूते दामों के खिलाफ 15 जुलाई को चार बमपंथी दल सीपीआई ,सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, लिबरेशन व फॉरवर्ड ब्लॉक एवंं कांग्रेस दल की ओर से सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 6 घंटे का ओडिशा बंद का समर्थन किया गया है गुरुवार की सुबह इन दलों के नेताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और राज्य राजपथ (हाईवे) को बंद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलातेे हुए महंगाई का विरोध किया | बाम पंथियों ने राजगांगपुर में इस बंदी को सफल बनाने में अपना ताकत झोंका लेकिन शहर में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला दुकान छोड़ पेट्रोल पंप भी खुले देखे गए।





