अवकाश प्राप्त करने जा रहे कर्मचारियों का तबादला बना चर्चा का बिषय
अनुराग आचार्य (जिला संवाददाता)
अवसर लेने जा रहे तालचर नगरपालिका में सोलह कर्मचारियों का तबादला अंचल में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
तालचर नगरपालिका में एक लम्बे समय से कुछ बेईमान कर्मचारियों के टिके होने की खबर मीडिया में बारम्बार प्रकाशित होने के बाद भी उनके ऊपर कोई कारवाई ना किया जाना और कुछ उंगलियों में गिने जाने वाले कर्मचारियों जिनके अवकाश प्राप्ती के कुछ वर्ष ही शेष रह गए है उन्हे शिघ्रता से दूर स्थानो में तबादला किया जाना विभिन्न महलो में नगरपालिका की कार्यशैली पर प्रश्न खडे़ कर रहा है।
नगरपालिका की इस कारवाई से अन्य कर्मचारियों के मन में भय देखा जा रहा है। इससे पहले भी यहाँ के कुछ कर्मचारियों को हिंदोलन एन.ए.सी में तबादला किया गया था। तबादला हुए कर्मचारी अपने तबादले को लेकर अदालत की शरण में गए थे, जिसपर अदालत ने भी कर्मचारियों के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। पुनः इस नगरपालिका से कुछ गिनेचुने कर्मचारियों को अंगुल नगरपालिका एवं आठमल्लिक एनसीआर में तबादला किया गया था। यहाँ प्रश्न खड़ा होता है कि तालचर नगरपालिका के कर्मचारीयो को क्यो बारम्बार स्थानांतरण किया जा रहा है,इसका कारण अब भी अस्पष्ट है। इस तरह तवादलो का सिलसिला तालचर नगरपालिका में और कितने दिन जारी रहेगा यह देखना अभी बाकी है।
एक तरफ ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव के कारण यहाँ के कर्मचारियों को पिछले छः महीने से वेतन नही मिली है,ऊपर से तबादला होने पर स्थानान्तरण होने का खर्च तबादला हुए कर्मचारियों के लिए जख्म में नमक छिड़कने का काम किया है।
तबादला हुए कर्मचारियों में त्रिलोचन महापात्र - नवरंगपुर संजीव कुमार प्रधान - दशपल्ला, भावग्राही परिडा़ - सुंदगढ़, मनमोहन जेना-टिटलागढ़,हृदयचन्द्र महापात्र-धर्मगढ़, मेघानन्द साहु-तोरभा, प्रशान्त रथ - चाँदवाली, तपन कुमार महान्ति - सुंदरगढ़, दुर्योधन साहू - बालीगुडा़, गंगाधर नायक-केसिंगा, मायाधर साहू-तूसूरा, टुकू अचार्य - बालेश्वर (सैर), सुभाष अचार्य-नीलगरी, दण्ड़धर बेहरा - पद्मपूर, दिलिप थम्ब चम्पुआ और शरद सेठ-बेलपहाड़ स्थानान्तरित किया गया है।





