अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक के लिए विदाई समारोह का आयोजन
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा जिला अंतर्गत किरमिरा ब्लॉक के बांधपाली पंचायत स्थित ठाकुरपाड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सुरेश चंद्र नायक को उनके अवकाश प्राप्ति पर बधाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार बादी ने की । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,अतिरिक्त प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी हिरण्य रोहिदास थे।
वहीं अवकाश प्राप्त शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रमोद नाइक, प्रखण्ड शिक्षक संघ संपादक बैकुंठ नाइक, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष सीता प्रधान, अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरिधारी पटेल, मित्रभानु नाइक, क्लस्टर संसाधन केंद्र समन्वयक
सुजेश पटेल सम्मानित अतिथि थे। सभी अतिथियों ने अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र नायक को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएँ दी।
साथी शिक्षकों ने अपने वाक्तव्य में उनके साथ बिताए गए समय को यादगार पल बताया।





