तूफान से निपटने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है-जिलापाल

जिला सुचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के राउरकेला साखा से मिली जानकारी के अनुसार तूफान के प्रभाव से जिले में बारिश होने की संभावना है।  इसलिए प्रशासन ने कल 26 मई को राउरकेला में टीकाकरण स्थगित करने का निर्णय लिया है,राउरकेला महानगर निगम आयोग ने घोषणा की है कि राउरकेला में सभी कोविड टीकाकरण केंद्र कल बंद रहेंगे और कोविड टेस्ट और रैपिड रिस्पांस टीम का काम निलंबित रहेगा।  केवल आपातकालीन चिकित्सा देखभाल जारी रहेगी। जनता से कहा जा रहा है कि कोविड से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए राउरकेला कोविड हेल्पलाइन 1800 375 पर संपर्क करें।

इस सम्बन्ध में सुंदरगढ़ जिला के जिला आयुक्त निखिल पवन कल्याण ने श्रृष्टि न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में कहा कि मौसम बिभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे-बिसरा ,नुआगांव,कुआरमुंडा,लाठीकटा आदि क्षेत्रों में पवन का बेग अधिक होगा तेज़ तूफान के साथ बारिस हो सकती है | इसलिए लोग सुरक्षित जगहों पर चला जाये | जिनके कच्चे मकान है वो पास के किसी पक्के माकन में शरण ले ले | प्रशासन की ओर से भी ऐसे लोंगों के लिए ब्यवस्था कि जा रही है | 

उन्होंने आगे कहा कि तूफान और बारिस से निपटने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयाश कर रही है ,स्थानियों संयत्रों को सूचित कर दिया गया है की वे भी आपातकालीन सेवा देने के लिए तैयार रहे और अपने जे.सी.बी. तथा अन्य यन्त्रपाती तैयार रखे |