राजगांगपुर में मना उत्कल दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में उत्कल दिवस के अवसर पर नीलाचक्र कार्यालय लिपलोई प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

 ओडिशा राज्य में उत्कल दिवस 1936 से मनाया जा रहा है। इस वर्ष ओडिशा को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था, इस दिन से आज तक अप्रैल माह की पहली तारीक को ओडिशावासी उत्कल दिवस के रूप में पूरे धूमधाम से विशेष रूप से मनाते हैं । राजगांगपुर में आज नीलचक्र के अध्यक्ष श्रीमती शशिरेखा सामल के नेतृत्व में नीलचक्र कार्यालय से एक प्रभात फेरी निकाली गई और शहर में स्थापित सभी मूर्तियों पर पुष्पमाला अर्पण कर सरकारी अस्पताल में रोगियों के बीच फल बंटन किया गया।

यह प्रभात फेरी लिपलोई नीला चक्र कार्यालय से निकलकर ओसीएल होते हुए सुभाष चौक, इंदिरा चौक,थाना, बस अड्डा के रास्ते शहर की परिक्रमा कर नीलाचक्र कार्यालय पहुंचा।
 इस अवसर पर नीला चक्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित देखे गए आज नीला चक्र की ओर से संध्या के समय उत्कल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।