कोर्ट वैन के धक्के से बालक मृत
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
कोर्टवैन के धक्के से बालक मृत
आज सुबह के नौ बजे तालचेर के शर्मा चोक में एक कोर्टवैन की चपेट में आने से मौके पर ही एक बालक की मृत्यु हो गई।
घटना स्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बालक का नाम सुनिल बेहरा (13 वर्ष)पुत्र बारहा बेहरा है। मृत बालक कडिहाँ ब्लाक के सागडिपाल स्थित अपने मामा के घर में रहता था। वह कुछ दिनों से हाण्डीधुआ में रहकर काम कर रहा था।
आज वह अपने घर जा रहा था, उसे शियारिया गाँव के श्रवण साहू नामक युवक मोटरसाइकिल से गोडी़बंध छोडने जा रहा था,कि अचानक शर्मा चौक के पास एक कोर्टवैन पीछे से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा बालक सड़क पर गिरपडा़, जिससे पीछे चल रहा कोर्टवैन बालक को कुचलता हुआ निकल गया।
बालक को अफरातफरी में पास के मंडपाल उपखंड़ चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर लिखे जाने तक पुलिस बालक के शव के पास पहुंच घटना की छानबीन कर रही है।





