नीजी बस अड्डे पर पेयजल की सुविधा
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
डालमिया सीमेंट द्वारा राजगांगपुर नीजी बस अड्डे में पेय जल परियोजना उद्घाटित।
स्वच्छ पेय जल आपूर्ति को दूर करने के लिए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा एक परियोजना राजगांगपुर नीजी बस अड्डे में शुरू किया गया है l
डालमिया सीमेंट के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख श्री गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार , नव नियुक्त राजगांगपुर कारखाना मुख्य श्री चेतन श्रीवास्तव एवं बस मालिक संघ के अध्यक्ष सोहेब आलम की उपस्थिति में इस परियोजना का उद्घाटन किया गया।
इस परियोजना के तहत बस अड्डे में आए हुए चालक, परिचालक, खलासी, यात्री व दुकानदारों को पुरे वर्ष स्वच्छ एवं शीतल पेय जल मिल पायेगा l इस वर्ष मौसम में भीषण गर्मी का अनुभव हो रहा है, ऐसे में प्रतिदिन बस अड्डे में आए हुए विभिन्न अंचल के लोगों को पिने के लिए पानी की समस्या को दूर किया जा सकेगा। इस पेय जल परियोजना को स्थापित करने के लिए राजगांगपुर बस मालिक संघ ने संयंत्र से अनुरोध किया था।
शहरवासियों को सम्बोधित करते हुए जिरकुंटवार ने कहा देश के अनेक अंचलो में लोगों को पेय जल की कमी का सामना करना पड़ रहा है l इसलिए हमे पानी का दुरुपयोग को बंद कर वर्षा जल संरक्षण जैसे विभिन्न परियोजना के ऊपर काम करने की आवश्यकता है l वहीँ श्री श्रीवास्तव ने कहा जल प्रदुषण वर्तमान में एक बडी़ समस्या बन गयी है। और स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था ग्रामवासियों को स्वस्थ रखने में मददगार होगा l
इस उद्घाटन कार्यक्रम में संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा, सुधीर मोहंती, सी.एस.आर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक तपन कुमार नायक, शिव नारायण परीडा़, सुरक्षा विभाग के प्रमुख सुब्रत पटनायक, कॉरपोरेट अफेयर विभाग के अमरेश पंडा एवं बस मालिक संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे l बस मालिक संघ ने पेय जल आपूर्ति परियोजना के लिए संयंत्र को धन्यवाद् अर्पण किया एवं आने वालों दिनों में कंपनी के साथ हाथ मिलाकर अंचल के विकाश करने केलिए जुड़ने को रजामंदी दिया l
इंदरजीत सिंह, एम् डी इसरूल, एम् डी अफसर, सूरज शर्मा, एम् डी सहजाद हुसैन (गोलू) , इमरोज़ एवं एम् डी लाल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l





