आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा की कोशिश
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के मालीडीह गांव के आदिवासी महिला एवं पुरुष ने सरकारी गोचर जमीन पर गैर आदिवासियों द्वारा कब्जा करने पर विरोध में तहसीलदार को सौपा ज्ञापन। शिकायत पत्र मिलते ही तहसीलदार तत्परता से करवाई हेतु भेजा तहसील कर्मचारियों का दल।
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लॉक अंतर्गत मालिडीह गांव में आदिवासी गोचर जमीन पर जनरल लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत लेकर गांव के सैकड़ो महिला एवं पुरुष ने आज स्थानीय तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौपा और एक कॉपी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है।
आपको बता दे की मालिडीह गांव अंतर्गत आने वाले खाता नंबर 100 प्लॉट नंबर 974 एवं खाता नंबर 102 प्लॉट नंबर 987 जमीन जो सरकारी गोचर के रूप में है जिसको रानी पिया गांव के सतीश कुमार नंदों पिता राम नंदो अहिर पाडा निवासी द्वारा अपने कब्जे में लेकर उसके जमीन में चार दिवारी बना रहे थे जिसकी शिकायत मालीडीह गांव के आदिवासी महिला एवं पुरुष ने आज सैकड़ो की संख्या में एकत्र होकर तहसीलदार कार्यालय जाकर तहसीलदार के हाथों एक शिकायत पत्र सौंपी वही शिकायत की एक कॉपी स्थानीय थानेदार को दी गई है।
वही इसकी शिकायत स्थानीय तहसीलदार को मिलते ही फौरन तहसीलदार महोदय ने सरकारी कर्मचारियों का एक दल घटना स्थल पर भेज कर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।
ज्ञात हो की सुंदरगढ़ जिला आदिवासी बहुल जिला होने से आदिवासियों का जमीन किसी भी गैर आदिवासियों द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई जा सकती एवं सरकारी जमीन भी नहीं ले सकते है जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का पूरा हक है जिसकी लड़ाई आज आदिवासियों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर की जा रही है।





