भीषण सड़क दुर्घटना में दो मृत तीन गंभीर रूप से घायल
सुंदरगढ़ जिले के बनई उपखंड अंतर्गत आनेवाले लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत 215 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूखाबांध के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्हाड़ा की ओर से जा रहे एक कार और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार एक शादी में शामिल होने के लिए केबलांग अंचल से जा रहे थे। कार और हाईवा के बीच हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान लहुणीपाड़ा में हुई। जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए राउरकेला भेज दिया गया है।





