वन विभाग ने मनाया 72वां वन्यजीव सप्ताह

वन विभाग ने मनाया 72वां वन्यजीव सप्ताह

राउरकेला वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए सर्कल स्तर पर 72वां वन्यजीव सप्ताह उत्सव 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक, बोनाई के विधायक लक्ष्मण मुंडा, DIG, राउरकेला, RCCF, राउरकेला, DFO सुंदरगढ़, DFO क्योंझर, DFO देवगढ़, DFO राउरकेला और DFO बोनाई के साथ-साथ वरिष्ठ वन अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता और वन जीवन ज्ञान दिवस में इनाम जीतने वाले स्कूली छात्रों को वन जीवन जागरूकता में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए इनाम दिया गया और सम्मानित किया गया।

 वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा में खास योगदान के लिए सब-डिवीज़नल वन्यजीवन अवॉर्ड भी दिए गए। वन्यजीव संरक्षण , जंगल की सुरक्षा और इंसान- वन जीवन टकराव को कम करने में उनके कीमती योगदान के लिए अच्छे प्रदर्शन करनेवाले, जिला वन अधिकारीयों और रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।