संदिग्ध हालात में युवक ने की आत्महत्या
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर के भगतटोली में एक युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में मुंफली बेचकर गुजारा करने वाले राजगांगपुर के भगत टोली निवासी 34 वर्षीय किसान साहा की माली हालत लाॅकडाउन के दौरान खस्ताहाल हो गई थी, जिससे आमदनी रुक जाने की वजह से विभिन्न प्रकार का अभाव होने लगा।
अर्थाभाव होने के कारण किसान साहा की पत्नी आपने बच्चो को लेकर मायके चली गई थी।आत्महत्या करने से पहले मृतक का अपनी पत्नी के साथ फोन पर बातचीत हुई थी।
मृतक के भाई ने जब देखा की उनका भाई रस्सी के फंदे में झूल रहा है, तो उन्हे आननफानन में फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल ले गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर आत्यंपरिक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।





