बंडामुंडा़ में सेना के जवान का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

बंडामुंडा़ में सेना के जवान का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

भारतीय सेना में 17 वर्ष अपनी सेवाएँ देकर अवकाश प्राप्त हुए सनातन महतो का गृह क्षेत्र बंडामुंडा़ में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सनातन महतो भारतीय सेना के गोलाबारूद बिभाग ("आर्डिनेंस कोर्प")  में सिपाही के पद पर तैनात थे। 
सनातन महतो बंडा़मुंडा़ में डूमेरता गाँव के माहतो बस्ती निवासी स्व.पनेश्वर महतो के पुत्र है। उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा बंडामुंडा़ के रेलवे उच्च विद्यालय से पूरी की।


उन्होने युवाओ को भी सेना में जाने की सलाह देते हुए कहा कि सेना की नौकरी महज पैसो के लिए नही की जाती, यह एक सम्मानित नौकरी है इसे नौकरी ना कहकर सेवा कहना ज्यादा उचित होगा। 
अग्नीपथ के बारे में उन्होने कहा कि सरकार की यह योजना निश्चित ही युवाओ के लिए अच्छा  होगा। 
श्री माहतो के अवकाश लेकर घर आने पर बरकानी गाँव के अलावा बंडा़मुंडा के बिभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पूरे गर्मजोशी से ढोल नगाडो से उनका स्वागत किया और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी।