युवक ने की आत्महत्या सदमें में परिवार
बंडामुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले सेक्टर सी में एक युवक ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप मजूमदार के 25 वर्षीय पुत्र विकास रोजाना की तरह बुधवार की रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चला गया ।
जब घर के लोगो ने देखा कि वह सुबह देर तक अपने कमरे से वाहर नही आया तो उसे खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटका था। अभीतक खुदकुशी के कारणो का पता नहीं लग पाया है। पुलिस शव को जब्त कर मामले की विभिन्न पहलुओं की छानबीन कर रही है। युवक के इस तरह आत्महत्या कर लेने से पूरा परिवार सदमे में है।





