लाखों की लागत से खरीदी गई 295 कूड़ा दान शहर से नदारद

लाखों की लागत से खरीदी गई 295 कूड़ा दान शहर से नदारद

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका में लाखों की लागत से खरीदी गई कूड़ादान  शहर से नदारद हो गई है।
आपको बता दें कि राज्य व केन्द्र की सरकार देश को साफ व स्वच्छ रखने के लिए करोडो़ रूपये खर्च कर रही है पर ओडिशा में स्वच्छता पर खर्च होने वाले करोडो़ रूपये कहाँ जाते है यह जाँच का बिषय है।   इसका ताजा उदाहरण राजगांगपुर में देखने को मिल रहा है। राजगांगपुर नगरपालिका में सन् 2016 में तत्कालीन नगरपालिका अधिकारी द्वारा 250 लीटर क्षमता बिशिष्ट कूडा़दान, प्रति कूड़ादान ₹7500 के हिसाब से 295 कूड़ादान खरीदा गया था। जिसके लिए कुल 22 लाख रुपये विनियोग किया गया था। यह राजगांगपुर शहर का दुर्भाग्य ही है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लाखो खर्च कर खरीदा गया कूड़ादान शहर से नदारद है।
इस कूड़ेदान खरीद में बडे़ पैमाने पर हुए घोटाले की चर्चा पूरे शहर में हुआ था, वही  इस घोटाले की शिकायत होने पर राजधानी भुवनेश्वर के घोटाला निवारण सेल के प्रकाश कुमार जेना एवं सुंदरगढ़ जिला के घोटाला निवारण निरीक्षक योगेस पटेल एवं अन्य कर्मचारी संयुक्त रूप से बीस वार्डो में जाकर जाँच करने पर केवल 283 कुडा़दान ही  नजर आया। इसके अतिरिक्त नगरपालिका के गोदाम में तीन कुडा़दान देखने को मिला था।

कूड़ेदान को लेकर उस समय जांच के बाद घोटाला निवारण सेल द्वारा हाई कोर्ट में मामला दर्ज की गई थी लेकिन यहां सवाल बनता है कि 295 कूड़ेदान शहर से गए तो कहां गए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग अब स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।