मनोहरपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

मनोहरपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

*मनोहरपुर- थाना में शांति समिति हुईं बैठक*

 मनोहरपुर थाना परिसर में सोमवार के दिन अपराह्न के समय 3.00 बजे ईद ,सरहुल एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की ऊक बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक रणविजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। मनोहरपुर सर्किल के निरीक्षक रणविजय शर्मा ने कहा कि बिजली, पानी व चिकित्सा सुविधा हेतु विभाग को निर्देशित किया गया है, जबकी शोभायात्रा के दौरान संबधित रूट का बिजली आपूर्ति सुरक्षा के मद्देनज़र बंद रखा जाएगा।ऐसी स्थिति में पूरे मार्ग में उचित प्रकास की व्यवस्था  सुनिश्चित की जाएगी।वहीं ईद के अवसर पर मस्जिद, ईदगाह में नमाज़ अता करने के दौरान पुलिस बल की तैनाती एवं सरहुल और रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में बजने वाले गाना पेन ड्राइव से बजाना है,ऑनलाइन यूट्यूब से नहीं।

तथा अचार संहिता का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं सभी लाइसेंसी और ग़ैर लाइसेंसी अखाड़े के अध्यक्ष को अपने स्तर पर अपने स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को फोटोयुक्त परिचय पत्र के साथ पदस्थापित करेंगे,जिसका विवरण मोबाइल नंबर के साथ संबधीत थाना को देने। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अखाड़ा समिति सदस्यों व शांति समिति के सदस्यों को जुलूस के दौरान अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन एवं ईद,सरहुल एवं रामनवमी त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए अपील किया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार पर्व के दौरान पुलिस सादे लिबास में विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेगी, जिससे इस दौरान विधिव्यवस्था व शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने शांति समिति की  बैठक में उपस्थित सदस्यों से भी विधिव्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।इस बैठक में ज़िला परिषद सदस्य सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि ईद,सरहुल व रामनवमी आपसी भाईचारे का त्यौहार है,यह त्यौहार सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक नोडल अधिकारी,अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव,अवर निरीक्षक मयंक प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक जे.के मिश्रा,जितेंद्र सिंह सहायक पुलिसकर्मी,पंचायत जनप्रतिनिधि खुशबू कुमारी पिंकी,मुखिया रानी कच्छप,ओनामी कोड़ा,पूजा कुजूर,शांति समिति के अरुण कुमार नाग,रोबी लकड़ा,बहनु तिर्की,राजेश राउत,,मुख़्तार हुसैन,अज़हर  आदि उपस्थित थे।