महिला के ऊपर जानलेवा हमला शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी

महिला के ऊपर जानलेवा हमला शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला में स्थित नुआगाँव प्रखंड़ के सोरडा़ ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भोक्ता टोली के एक घर में कोरमी भोक्ता और कोबू प्रधान नामक 42-45 वर्षीय दो महिला रहती है। जिनके साथ पड़ोसी टोला के कुछ असामाजिक लोगों द्वारा एक गुट बनाकर (जिसमें महिला और पुरूष शामिल थे)मारपीट की गई। 

इस संबंध में कोरमी भोक्ता ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि तारीक: 02/05/2023,दिन मंगलवार की सुबह 10.00 बजे के करीब गणेश भोक्ता नामक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर उसके घर आकर उसके साथ मारपीट की और रातोरात घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी। 
दूसरे दिन सुबह पुनः आरोपी के साथ कुछ महिला ओर पुरूष गुट बनाकर कोरमी भोक्ता के घर आए ओर उसके साथ मारपीट की। 
इस दिन पुरूषो के हाथ में तलवार,दऊली, लोहे की सरिया, थी और उसके टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दे रहे थे। तो कुछ के हाथ में लाठियाँ थी। कोरमी भोक्ता से मिली जानकारी के अनुसार  उसे लाठी, डंडे, पीढा़, लात, घूंसे से मारा गया, उसने अपनी रक्षा के लिए स्थानीय बिसरा थाना में फोन कर जानकारी देनी चाही पर फोन नही लिया गया जिससे वह पुलिस उपाधीक्षक को फोन की और रक्षा की गुहार लगाई। जिहके बाद बिसरा पुलिस हरकत में आई और कोरमी भोक्ता के घर आकर उसकी रक्षा की। 
इस घटना में कोरमी भोक्ता को चोट लगने के कारण वह अस्पताल में थी। ऐसे में उसकी भतीजी आरती भोक्ता ने थाने में जाकर इस घटना की शिकायत की।आरती भोक्ता से मिली जानकारी के अनुसार उसे थाने में जैसा कहा गया उन्होने वैसा ही लिखा। 
जबकि उन्होने घटना की कुछ पलो को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रखा था जिसे उसने पुलिस को दिखाई थी उस विडियो में एक व्यक्ति के एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में दउली साफ देखा जा सकता है। पर थाने में आरती द्वारा लिखी जा रही शिकायत में इस बात का जिक्र ना करने और महिलाओं के नाम ना लिखने की बात कही गई।

जब इस बात की जानकारी कोरमी भोक्ता को हुई जो उसवक्त राउरकेला सरकारी अस्पताल में चिकित्साधीन थी, तो उन्होने चिकित्सक को आग्रह कर स्वयं बिसरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने आई। 
इस संबंध में बिसरा थाना की पुलिस छानबीन कर रही है।