अवकाश प्राप्त दो पुलिस कर्मियों की ससम्मान विदाई

अवकाश प्राप्त दो पुलिस कर्मियों की ससम्मान विदाई

श्रावस्ती - सेवानिवृत्त 02 उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा गरिमामय सम्मान एवं भावभीनी विदाई। 

धरमेंद्र सिंह (संवाददाता) 

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी व क्षेत्राधिकारी भरत पासवान द्वारा जनपद श्रावस्ती में सेवानिवृत्त हुए 02 उपनिरीक्षक के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।  इस अवसर पर उ0नि0 नागरिक पुलिस 1. परमानंद यादव  2. हरेंद्र यादव को उनके दीर्घकालिक, अनुशासित एवं निष्ठापूर्ण सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।  
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा प्रदर्शित कार्यसंस्कृति वर्तमान एवं नवनियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। पुलिस विभाग उनके अमूल्य योगदान पर गर्व करता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। 
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक अखि लेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।