श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ

श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ

—  विधायक  राम फेरन पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों और स्वच्छता कर्मियों को किया रवाना । 
— कलेक्ट्रेट परिसर भिनगा से हुआ अभियान का शंखनाद, आमजन से स्वच्छता अपनाने की अपील

धरमेंद्र सिंह (संवाददाता) 

जनपद को संचारी रोगों से मुक्त बनाने और जन-जन तक स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से आज बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर, भिनगा से 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' एवं 'दस्तक अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि  विधायक  राम फेरन पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।
​कार्यक्रम के दौरान  विधायक  ने स्वच्छता कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा जनजागरूकता प्रचार वाहनों को रवाना किया। ये वाहन और टीमें जनपद के कोने-कोने में जाकर लोगों को संचारी रोगों (जैसे- डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि) से बचाव, साफ-सफाई और सही स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करेंगी।
​प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस बेहद महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से:- मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शाहिद अहमद  एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)
​डॉ. अशोक कुमार सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी    (ACMO) ​डॉ. उदय नाथ, डीएमओ आलोक कुमार , एआरओ सुरेश यादव
अधीक्षक ​डॉ. प्रवीण, डॉ. अश्वनी लाल मिश्र, डॉ. सत्य शरण ​विभिन्न विकास खंडों के अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्वास्थ्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।
​अधिकारियों की अपील: "सतर्कता ही है सबसे बड़ा बचाव, अभियान के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता से सीधा संवाद करते हुए अपील की कि संचारी रोगों को हराने के लिए जन-भागीदारी बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने निम्नलिखित मुख्य बातों पर विशेष जोर दिया:
​स्वच्छता अपनाएँ: अपने घर और आसपास के परिवेश को साफ रखें, पानी को बिल्कुल भी जमा न होने दें।
​मच्छरों से बचाव: फुल आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लावा दवाओं का छिड़काव करवाएं।
​तुरंत लें डॉक्टरी सलाह: यदि परिवार में किसी को भी तेज बुखार या संचारी रोगों के लक्षण दिखें, तो बिना लापरवाही किए तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है।
​यह अभियान पूरे जनपद में युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि मानसून के इस मौसम में बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण मिल सके।