शिक्षक दिवस के अवसर पर महिला हॉकी खिलाड़ी ने किया कोच को सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर ओलंपिक खेल में भाग लेकर लौटी हॉकी खिलाड़ी नमिता टोपों ने अपने कोच के सम्मान में नीजी आवास पर भव्य सम्मान समारोह का किया आयोजन।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लाक अंतर्गत जोरुमाल गांव के ओलंपिक में भाग लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने कोच के सम्मान में नीजी आवास पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर कोच को किया सम्मानित।
आपको बता दें कि ओलंपिक में भाग लेने वाली हाँकी महिला खिलाड़ी नमिता टोप्पो खेल में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। नमित टोप्पो एक बेहतरीन हाँकी खिलाड़ी के रूप मे अपनी जगह बनाई है जिसका श्रेय वह अपने कोच को देती है। और अपने कोच के सम्मान में शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने नीजी आवास में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर ओलंपिक में भाग लेने वाले पुरुष हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सुंदरगढ़़ जिला से ओलंपिक खेल में भाग लेने के लिए महिला हॉकी वर्ग के लिए दो खिलाड़ी एवं पुरुष हॉकी वर्ग के लिए दो खिलाड़ी चुने गए थे। इन चारो ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ीयो ने इसका श्रेय अपने कोच को दिया जिसके लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने कोच के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर अपने कोच को सम्मानित किया। यह आयोजन महिला हॉकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो के नीजी आवास पर आयोजित की गई थी।





