बिजद युवा संपादक के विरुद्ध सरपंच संघ का धरना
बिजद के युवा संपादक सरोज कुमार साहू के असभ्य ब्यवहार को लेकर सरपंच संघ ने गिरफ़्तारी कि मांग तेज़ की
गंगाधर ( संवाददाता )
बडगांव - सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले सहाज़ बहाल पंचायत के वर्त्तमान सरपंच विक्रम टोप्पो को सार्वजनिक तौर पर जाती को निशाना बनाते हुए अश्लील भाषा का प्रयोग कर उन्हें गली देना और जान से मारने कि धमकी देना , बिजद के युवा संपादक सरोज कुमार साहू को भारी पड़ गया |
सरोज कुमार साहू के इस ब्यवहार के लिए पुलिस प्रशासन से उनकी गिरफ़्तारी कि मांग को लेकर बडगांव ब्लाक के अंतर्गत आने वाले १५ पंचायतो के सरपंचो ने मोर्चा खोल दिया ,आज से सरपंच संघ के बैनर तले १५ पंचायतों में से ११ पंचायतों के सरपंचों ने सरोज कुमार साहू कि गिरफ़्तारी कि मांग को लेकर धरना दे दिया है |
सहाज़ बहाल के वर्त्तमान सरपंच विक्रम टोप्पो की हमारे संबाददाता से हुई बात-चीत के अनुसार सरोज कुमार साहू २३ मार्च २०२१ को बडगांव ब्लाक कार्यालय में सार्वजानिक तौर पर सरपंच विक्रम टोप्पो को उनकी जाती को लेकर असभ्य टिका-टिप्पणी कि व जान से मारने कि धमकी भी दी |
इसपर बिक्रम टोप्पो ने स्थानीय थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज़ करा कर आरोपी को सात दिनों के भीतर गिरफ्तार करने कि मांग की | पर सरपंच द्वारा दिए गए मोहलत पर आरोपी कि गिरफ़्तारी न होने पर आज २ अप्रैल से ११ पंचायत के सरपंच जिनमे महिलाए भी शामिल है ,धरने पर बैठे है |





