शीतल षष्ठी के अवसर पर शिव विवाह का आयोजन

शीतल षष्ठी के अवसर पर तिलकानगर बटेश्वर शिवमंदिर में शिव विवाह का आयोजन किया गया। 
आयोजन कर्ताओ में रवि स्वाईं, संतोष राजन, रजू दास, रघु भूमिज आदि स्थानीय लोगो का प्रमुख योगदान रहा। 
इस अवसर पर बटेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव की बारात निकाली गई, यह बारात मेनरोड़,ग्वाला खटाल, भट्टीरोड़ होते हुए फुलबाडी़ के रास्ते बटेश्वर मंदिर पहुँची, मंदिर में कन्यापक्ष की ओर से बारातियो का स्वागत पूरे गर्मजोशी से किया गया। 
बारातियो की आवभगत के बाद विवाह हुई जिसमें दुल्हा (भगवान शिव का पिता रवी स्वाईं एवं कन्या का पिता संतोष राजन बने थे।
विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी मेहमानो को भोजन कराया गया।
पूरे उत्सव का आयोजन इस प्रकार किया गया था कि मानो सच में भगवान शिव का विवाह हो रहा है भक्ति और उमंग के साथ लोगो ने भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह का आनंद लिया।