हथियार दिखाकर घर में लूटकांड़
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
माथे में पर बंदूक तान कर घर में तांडव मचाया
अंगुल जिला के तालचेर सदरथाना अंतर्गत बघुआबोल गांव के प्रभाकर साहू के घर में पांच लोग घर की चारदिवारी फाँदकर अंदर आए और घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर जा घुसे कुछ भी कहने से पहले उन्होंने श्री साहू के माथे पर बंदूक तानकर उनपर हमला कर दिया और वहां मौजूद उनकी पत्नी से सात हजार रुपये और एक सोने की चेन के साथ बालियां, लेकर फरार हो गए।
श्री साहू ने बताया कि यह घटना शाम 7:30 से 8:00 बजे के बीच घटित हुई है। इस संबंध में तालचेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस टीम व खोजी कुत्ता घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को अभी तक इसमें शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। अंचल में चर्चा है कि तालचेर क्षेत्र में जनसंख्या में तेजी से वृद्धि के साथ ही आज के युवा शराब, मांस और ब्राउनसुगर जैसे नशीले पदार्थ के सेवन के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।





