छात्राओं में स्वच्छता का संदेश

छात्राओं में स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा 2022 के तहत, एनटीपीसी दुलंगा ने आर एंड आर कॉलोनी, एनटीपीसी दुलंगा के सरकारी स्कूल में एक सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ सफाई के महत्व के बारे में बताया गया।

छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म से संबंधित हमारे समाज में प्रचलित विभिन्न मिथकों और वर्जनाओं के खिलाफ हम किस तरह से लड़ सकते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह देखा गया। छात्राएं मजबूत, बेहतर और अधिक स्वच्छ भारत की आशा जगाते हुए चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, एनटीपीसी दुलंगा ने छात्रों के लिए एक चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित की थी। चित्रांकन प्रतियोगिता का विषय "स्वच्छता और स्वच्छता का महत्व" था। छात्रों के लिए यह सत्र बेहद विचारोत्तेजक रहा। विद्यार्थियों ने बहुत ही कलात्मक ढंग से अपनी कल्पना को कागज पर प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता ने कुल 150 युवाओं को आकर्षित किया, जो दर्शाता है कि यह हमारे बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने का एक सफल प्रयास था।