राज्य सूचना आयुक्त ने चार पुलिस अधिकारियों पर लगाया एक लाख का जुर्माना
सिद्धार्थ नगर पुलिस को सूचना का अधिकार के तहत याचिका कर्ता को सूचना प्रदान न करने पर राज्य सूचना आयुक्त द्वारा आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार सिद्धार्थ नगर के चार पुलिस अधिकारियों पर राज्य सूचना आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है।
RTI का जवाब न देने और बार-बार आदेशों की अनदेखी करने पर प्रत्येक अधिकारी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ये जुर्माना उनकी वेतन से काटा जाएगा।
इस कार्रवाई से लापरवाह और भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना का अधिकार कानून की अनदेखी अब भारी पड़ती दिख रही है।





