सोरडा़ तक मो बस चलाने की मांग
हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ ग्रामांचल के लोगों ने मो बस राउरकेला से सोरडा़ राजस्व अधिकारी के कार्यालय तक मो बस चलाने की मांग की है।
इसकेलिए सोरडा़ पंचायत कार्यालय के तरफ से ग्रामांचल के लोगों के अनुरोध पर राउरकेला के मो-बस कार्यालय को एक पत्र लिखा गया है।ताकि सोरडा़ ग्रामांचल के ग्रामीणों को मो बस का लाभ मिल सके।





