महिलाओ ने बिद्युत कार्यालय पर जम कर किया हंगामा।
राजीव कुमार (संवाददाता)
बिसरा : ओडि़शा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत बिसरा ब्लाक के रेलवे कालोनी में पिछले तीन दिनो से लाइट नही है।जिसे लेकर आज रेलवे कालोनी की महिलाओ ने स्थानीय बिद्युत कार्यालय में जम कर हंगामा मचाया।
महिलाओ के कथन अनुसार बिजली बिल के बकाया को बहाना बनाकर कालोनी की बिद्युत आपूर्ती बंद कर दी गई है।महिलाओ ने बताया कि कालोनी में कुल २३ घर है जिसमें से कैवल पाँच घरो में बिजली का बिल बकाया है,तो पाँच घरो के बकाया को लेकर पूरी कालोनी की बिद्युत आपूर्ती ठप कर देना कहाँ का न्याय है।
कालोनी के लोगो ने यह भी बताया कि बिजली बिभाग का कहना है कि ट्रान्सफारमर खराब हो गई है और इसे कालोनी वाले अपनी सामर्थ से बदले।जब कालोनी की सारी महिलाएँ बिद्युत कार्यालय का घेराव करने पहुँची तो भी कार्यालय में उपस्थित कर्मचारीयो को यह कहते सुना गया कि कालोनी वाले ही गाडी दे तो वहाँ से ट्रान्सफार्मर लाइ जाएगी।
इस पर कालोनी के महिलाओ और बिद्युत कर्मचारीयो के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही।
एक तरफ गर्मी दूसरी तरफ बच्चो के आँन-लाइन क्लास चल रहे है।मोबाइल चार्ज करने और पंखे, कुलर चलाने के लिए बिद्युत की जरूरत पडती है।तीन दिनो से बिद्युत कर्मियो के नखरे देख देख कर तंग हो चुके कालोनी वासीयो के सब्र का बाँध आज टूट गया और सब पहुँच गए बिद्युत कार्यालय |





