नायब तहसीलदार पर लगा तीन लाख रुपए उगाही का आरोप
नायब तहसीलदार पर लगा तीन लाख रुपए उगाही का आरोप, आयुक्त ने दिया जांच के आदेश
बलरामपुर/बरियों :
बलरामपुर जिले के बरियों उप तहसील में नायब तहसीलदार के द्वारा ग्राम ककना में भूमि त्रुटि सुधार के एवज में तीन लाख रुपए उगाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने आयुक्त सरगुजा को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की थी। आयुक्त ने उप जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।
आयुक्त सरगुज़ा ने एसडीएम को पत्र लिखकर कहा कि नायब तहसीलदार उप तहसील बरियों के द्वारा राजस्व प्रकरण क्रमांक 8/31-6/2022-23 विफईया वगैरह प्रति शासन में पारित आदेश दिनांक 25.07.23 के ग्राम ककना निवासी विफईया बेवा नेतृ मदन बैगा पिता नेतू बैगा का भू-खण्ड क्रमांक 1353 क्षेत्रफल 0.3440 हेक्टेयर भूमि के त्रुटि सुधार के लिए उप तहसील में लगाया था। आज तक भूमि का त्रुटि सुधार नहीं हुआ। भूमि त्रुटि सुधार के एवज में नायब तहसीलदार बरियों के द्वारा 3 लाख रुपए की मांग की गई है, आरोप में पत्र में नायब तहसीलदार द्वारा कहा गया पैसा देने पर ही भूमि त्रुटि सुधार हो पाएगा। ग्रामीण ने आयुक्त सरगुजा को पत्र लिख जांच की मांग की थी। आयुक्त सरगुज़ा ने एसडीएम को पत्र लिख जांच कर कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा।
एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर ने कहा कि आयुक्त सरगुजा से उप तहसील बरियों के नायब तहसीलदार के जांच हेतु पत्र आया है जांच चल रही है जांच पूर्ण होने पर आयुक्त सरगुज़ा कार्यालय को जांच प्रस्तुत किया जाएगा।





