श्रम मंत्री ने किया श्रमिक अस्पताल का दौरा

श्रम मंत्री ने किया श्रमिक अस्पताल का दौरा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक का श्रमिक अस्पताल - राजगांगपुर का दौरा ! बीजद कार्यकताओं ने किया स्वागत

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में गुरुवार की सुबह नौ बजे श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक शहर के वार्ड नंबर ९ में आईटी कॉलोनी स्थित ईएसआई अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया।

मौके पर उन्होंने अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर अस्पताल की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। मंत्री शारदा प्रसाद नायक ने आधे घंटे तक चर्चा की।

उन्होंने दो करोड़ अस्सी लाख रुपए की लागत से बन रहे अस्पताल की नई इमारत का निरीक्षण किया नए इमारत में बन रहे हर एक कमरे, डॉक्टर चैंबर, मरीजों का प्रतीक्षालय से लेकर सीसीटीवी कैमरे सहित अस्पताल की सुविधा असुविधा की विस्तार से जानकारी ली।

वहीं उन्होंने मिडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि बहुत ही जल्द जिले के सभी ईएसआई अस्पताल का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ईएसआई अस्पताल की सुविधा

उपलब्ध नहीं है उसके लिए जमीन की तलाश चल रही है और बहुत ही जल्द अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। ईएसआई अस्पताल बनने से श्रमिकों सहित कर्मचारियों को विशेष सुविधा व लाभ मिलेगा। सुबह जैसे ही श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक शहर में पहुंचे वैसे ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बीजद कार्यकताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

मौके पर बीजद टाउन अध्यक्ष राजेंद्र लेंका जिला सचिव तन्मय सिंह, गौतम महारथी, सुभद्रा षडंगी, प्रियदर्शिनी भोई, उपनगरपाल एमडी इरफान सहित अन्य वीजद कार्यकर्ता मौजूद थे।