तहसील कार्यालय में अव्यवस्था से परेशान लोग

तहसील कार्यालय में अव्यवस्था से परेशान लोग

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर एक औद्योगिक शहर है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग विभिन्न गतिविधियों में अपना दिन बिताते हैं।  लेकिन तहसील कार्यालय की व्यवस्था उस अनुपात में मजबूत नहीं होने के कारण तालचेर क्षेत्र में पड़ने वाली भीषण गर्मी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर देती है।  आज तालचेर तहसीलदार भूमि पंजीकरण पर सुनवाई कर रहे थे और इस सुनवाई व अन्य कार्य के लिए आए लोग कार्यालय के अंदर तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों का इंतजार कर रहे थे।

तहसीलदार द्वारा पंजीकरण किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है लेकिन आज कार्यालय में जनसंख्या को नियंत्रित करने की कोई सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि वे अधिकतम तापमान में कार्यालय के अंदर फंस गए थे।  कम वोल्टेज की समस्या के चलते इस कार्यालय की बालकनी में सिर्फ एक ही पंखा लगाया गया है।  पंखा तो घूम रहा है लेकिन वोल्टेज की समस्या के कारण हवा नहीं चल रही है।  फिर यहाँ आनेवाले लोगों का आरोप है कि ठंडा़ पानी और बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने से इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहाँ आनेवाले लोगों की सुविधाओ के लिए तालचेर तहसीलदार को कदम उठाने की जरूरत है।