आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन पर चलाया मुकदमा
आज दिनांक 11.09.25 को राउरकेला आबकारी विभाग ने सिविल टाउन शिप क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 3 मामले दर्ज कर मुक़दमा चलाया है। आबकारी विभाग द्वारा कुल 9.255 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया और कुल 3 असमियों पर अदालत में मुकदमा चलाया गया है। गिरफ्तार आरोपीयों के नाम देवेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत दास और सोनू कुमार हैं। इस छापेमारी में निरीक्षक मोहन पधान, उप निरीक्षक आकाश कुमार साहू, कर्मी सौम्य रंजन साहू, हेमंजरी बिस्वाल, दिलीप पात्रा, अमर रंजन महाराणा, रेणु किरो, सीमा केरकेट्टा आदि शामिल थे।





