बजरंगदल के सहयोग से बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित

सुंदरगढ़ जिले के लाठीकटा ब्लाक अंतर्गत आने वाले रंगामाटी गांव में संकट मोचन बजरंग बली की प्रतिमा की स्थापना की गई है।
रंगा माटी गांव के ग्रामीणों के अनुरोध पर बजरंग दल के सहयोग से संकट मोचन बजरंग बली की प्रतिमा की स्थापना हुई है।
 इस गांव में अब तक मंदिर ना होने से कुमार दास सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बजरंग दल से मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए मदद मांगी थी। 
जिसे स्वीकार करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर प्रतिमा स्थापना में ग्रामीणों की मदद की।
बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना पूरे विधिविधान से की गई। 
महिलाओं द्वारा जलाशय से कलशो में शुद्ध जल भर कर लाया गया, कलशो में लाए गये जल से यज्ञ,प्रतिमा की स्थापना आदि कार्य संपन्न किए गए। 
पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणो को राम नाम धून की भजन किर्तन करते हुए देखा गया। 
बजरंगबली की मंदिर को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित थे, सबके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। 
मीडिया को संबोधित करते हुए बजरंगदल के शंकर वर्मा ने बताया की इस गांव के लोग कई दिनों से मंदिर निर्माण की इच्छा जाहिर कर रहे थे जिसकी शुरूवात आज कर दी गई है। आगे भी गांव गांव में संकटमोचन हनुमान की मंदिर बनाई जाएगी।