ओडीएमएम कोर कमिटी गठित राज्य और जिला कमिटी का गठन शिघ्र

ओडीएमएम कोर कमिटी गठित राज्य और जिला कमिटी का गठन शिघ्र

प्रेस विज्ञप्ति : ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ

ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ पंजीकृत के उपरांत हुई पहली बैठक में कोर कमिटी का गठन किया गया। 
इस कोर कमिटी में पांच सदस्य है।कोर कमिटी संगठन के संबंध में फैसले लेने का पूरा अधिकार रखती है। आनेवाले दिनों में इस कोर कमिटी के तत्वधान में जिला  कमिटी और राज्य कमिटी का गठन किया जाएगा।
आज हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के संबंध में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 
कोर कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव सदस्यों के मतदान प्रक्रिया द्वारा किया गया। जिसमें रमाकांत विश्वाल, राजू तिवारी, बंदना हरिश्चंदन, टीटन साहू, सूर्यकान्त सिंह आदि पाँच लोग चुने गए।
इस कोर कमिटी के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत विश्वाल ,उपाध्यक्ष टीटन साहू को चुना गया। 


कोरकमिटी अध्यक्ष रमाकांत विश्वाल पत्रकारिता जगत में तीस वर्ष का अनुभव रखते है,श्री विश्वाल को संगठन के संचालन का भी दशको का अनुभव है। ओडिशा के कई जानेमाने पत्रकार उन्हें अपना अग्रज और गुरु मानते है। सभी उनके द्वारा लिए गए फैसले का आदर करते है। 
उपाध्यक्ष टीटन साहू पूर्वी ओडिशा के जानेमाने पत्रकार और एक सफल व्यापारी है। कोर कमिटी के अन्य तीन सदस्यों मे राजू तिवारी एक सफल उद्योगपति है। अपने व्यस्त दिनचर्या से पत्रकारिता के लिए समय निकालकर पत्रकारिता के माध्यम से समाजसेवा का कार्य करते है। 
डा. बंदना हरिश्चनद्रन एक सामाजिक कार्यकर्ता है, दिव्यांग बच्चों के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी श्रीमती हरिश्चंद्रन एक स्तंभकार और मनोवैज्ञानिक भी है।समाज सेवा के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत की गई है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोगो को न्याय दिलाने के लिए पत्रकारिता पेशे में आई है। 
सूर्यकांत सिंह स्वतंत्र पत्रकार है। उनका उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाजसेवा करना है। श्री सिंह को पीत पत्रकारिता से नफरत है। 
इस बैठक के प्रथम चरण में कोर कमिटी का चुनाव हुआ। दूसरे चरण में ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के ट्रस्टी मनोज सतपति अन्य पाँच ट्रस्टीयो की सहमति से ट्रस्ट का आय व्यय और महासंघ के सदस्यों की सूची कोर कमिटी को सौंपी। इस अवसर पर श्री सतपति (संपादक) श्रीष्टी न्यूज, ने सभी ट्रस्टीयो की ओर से कोर कमिटी का स्वागत करते हुए उन्हें ट्रस्ट के आय व्यय व सदस्यों की सूची सौपते हुए आने वाले एक महिने के भीतर राज्य और जिला कमिटी का चुनाव कराने का आग्रह किया और राज्य के अंतिम पत्रकार को भी इस संगठन से कैसे जोडा़ जाए इस पर चर्चा की। 
इस बैठक में ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के ट्रस्टी मनोज सतपति, राजू तिवारी और हरहर शम्भू कुमार चौधरी, और समाचार एजेंसीयो के मालिक एवं  सम्पादको ने अपना अहम योगदान दिया। 
आज का यह महत्वपूर्ण बैठक भुवनेश्वर के झारपडा़ में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार व कोर कमिटी के अध्यक्ष रमाकांत विश्वाल के हाथों भगवान जगन्नाथ को दीप समर्पित कर किया गया।