टीकाकरण केन्द्रों का चक्कर काट रहे हैं लोग फिर भी नही मिल पा रही है टीका
कोरोनावायरस से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके,जिसके लिए सभी अंचलो मे टिका करण केन्द्र बनाए गए हैं।इन टीका करण केन्द्रो में टीके लगवाने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ रही है।इन केन्द्रो में सुबह से ही लोगो की लंबी कतारे लग जाती है।
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर में कोरोनावायरस का टीका लगाने हेतु सुबह से ही लोगो की लंबी कतारे लग जाती है।
आपको बता दें कि कोरोनावायरस का टीका लेने के लिए लोग शुरूआत में विभिन्न तरह की दुष्प्रचार के कारण लेने से कतरा रहे थे लेकिन अब लोग जागृत हो रहे है और टीका लेने हेतु लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं जिस का नजारा आज राजगांगपुर शहर के बीजू पटनायक कल्याण मंडप के टीकाकरण केन्द्र में देखने को मिला। इस कतार को देखकर यह प्रतीत हो रहा है की कोरोनावायरस का टीका लगाना कितना अनिवार्य है,वही पहले लोग दुष्प्रचार के कारण टीका लेने से कतरा रहे थे लोगों को उस समय आसानी से टीका मिल जाती थी और आज लोगों को दिन भर संघर्ष करना पड़ रहा है जिसका अनुमान आप इस वीडियो को देखकर खुद ही लगा सकते हैं।





