डालमियाँ की ओर से कोविड निवारक किट वितरण एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
डालमिया सीमेंट के तरफ से कोविड निवारक किट वितरण एवं नि:शुल्क नेत्र जाँच का आयोजन
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा कल राजगांगपुर तालकिपड़ा के अम्बेदकर कालोनी में 120 एवं केनदेइमल गांव के 86 परिवारों को कोविड निवारक किट (फेस मास्क, सैनिटाइज़र बोतल,साबुन) वितरण किया गया l इसके अलावा तालकिपड़ा के 98 और केनदेइमल गांव के 55 लोगों का डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर चिकित्शालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच किया गया जिसमे से तालकिपड़ा के 4 बच्चे, 16 वयस्क एवं केनदेइमल गांव के 9 लोगों में नेत्र रोग से पहचान की गई l नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को राजगांगपुर नेत्र चिकित्शालय आने की सलाह दी गई l इस कार्यक्रम का आयोजन एवं परिचालन सी.एस.आर विभाग के शिव नारायण परिजा ने किया l डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर चिकित्शालय के प्रभु दत्ता नायक, अlकश्मी नायक, अजय साहू एवं उनके सहियोगिओं ने नेत्र जाँच किया वहीँ संगम महिला मंडल की प्रियंका बाहेती एवं मंडल के सदस्यों ने उपस्थित होकर समस्त परिवारों को कोविड निवारक किट बाँटने में सहायता की l
इसी क्रम में कुछ दिन पहले केसरामाल ग्रामपंचायत के कोरlपाड़ा गांव के 110 परिवारों को संयंत्र के सी.एस.आर विभाग द्वारा कोविड निवारक किट उपलब्ध कराया गया था l इसके अलावा गांव के 25 बुजुर्ग वेक्तियों का नेत्र जाँच किया गया जिसमे से 10 लोगों को राजगांगपुर नेत्र चिकित्शालय पहुँचाने की वेवस्था की गई थी l संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा ने खुद ग्रामीणों में कोविड निवारक किट बांटा एवं उपस्थित सभी लोगों से कोरोना के निर्दिष्ट मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया l इस कार्यक्रम में केसरामाल गांव के वार्ड नंबर 14 के वार्ड मेंबर पlरदन खेस ने लोगों को कोविड टीकाकरण के विषय में अवगत कराया एवं सबसे टिके लगवाना का अनुरोध किया l स्वच्छसेबी अमित लाकरा, ब्लासियस तिर्की, आंगनवाड़ी कर्मी मिना टोप्पो, आशा कर्मी गोरेटी मिंज उस कार्यक्रम में उपस्थित थीं l





