बेगलुरु कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे बेपटरी

बेगलुरु कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे बेपटरी

आज सुबह तकरीबन 11.30 बजे निर्गुंडी़ (कटक-ओड़िशा) के पास बेंगलुरु-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे पटरी से उतर गए। ऐसी खबर मिल रही है कि इस भीषण ट्रेन दुर्घटना में अबतक एक यात्री की मौत हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और पुलिस बल घटना स्थल पर पहुँचे है। राहत और वचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

इस घटना के बाद रेलवे की ओर से यात्रीयों की सूचना हेतु दो हेल्पलाइन नंबर 8455885999 और 8991124238 जारी किया गया है,एवं यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।