पुलिस पर जबरन चोरी कबुलवाने के लिए मारपीट करने का आरोप

बंडा़मुंडा़ थाना का मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक और कारनामा

पुलिस पर जबरन चोरी कबुलवाने के लिए मारपीट करने का आरोप

प्रह्लाद कुमार तांति (संवाददाता) 

बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र के सी सेक्टर निवासी, कमलेश प्रसाद उम्र 38 वर्ष,पुत्र रामलाल प्रसाद, ने उनके ऊपर हुए पुलिस  अत्याचार के विरूद्ध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है। 

कमलेस प्रसाद के अनुसार वह एक स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी,बजरंग साहु के पास 23 साल तक काम किया पर वेतन कम मिलने के कारण उसने वह काम छोड़ दिया। जो स्वर्ण व्यवसायी को नागवार गुजरा।और उसने कमलेस को अपने पास बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नही उसपर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया। 
कमलेश की पत्नी ने जब इसकी शिकायत स्थानीय थाना में की तो  थाना से उसकी मदद करने के वजाए उसपर ही डंडे बरसाने लगे। 
कमलेस साहू की डाक्टरी रिपोर्ट की माने तो उसके पिछले हिस्से में काले दाग पड़ गए है।

कमलेश साहू ने यह आरोप लगाया है कि, थाने में थाना प्रभारी और एक अन्य कर्मचारी द्वारा उसकी जमकर पिटाई हुई है। इतना ही नही उससे एक सादे कागज पर बलपूर्वक यह लिखाया गया कि वह चोरी का सामान वापस लौटाएगा। अर्थात उससे चोरी कबूल कराई गई। उससे यह भी लिखाया गया कि उसके साथ किसी तरह की मारपीट नही की गई है। 
कमलेश साहू ने स्वर्ण व्यवसायी और पुलिस द्वारा अपने ऊपर किए गए अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। और न्याय ना मिलने पर निराश होकर आत्महत्या कर लेने की बात कही है।


पुलिस मानवो की सुरक्षा के प्रति उत्तरदायी होता है पर आज पुलिस को देखकर लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है इसके जिम्मेदार पुलिस स्वयं है, कहना गलत ना होगा कि दिन व दिन बंडा़मुंडा़ थाना की छवि खराब हो रही है। लोग अपनी शिकायत लेकर बड़े अधिकारी के पास जाने लगे है पर पुलिस की शिकायत करना या पुलिस के ऊपर मुकदमा करना हर किसी के वस में नही होता ऐसे में आम जनता का पुलिस से भरोसा उठना लाजमी है।