तेज ध्वनि में डीजे बजाना पड़ गया भारी

तेज ध्वनि में डीजे बजाना पड़ गया भारी

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में एक विवाह उत्सव में बारातियो को डीजे की धुन पर ध्वनि प्रदुषण करना मंहगा पड़ गया,
पुलिस ने रोक दी डीजे और डीजे बजाने वालो को ।
घटना कुछ इस प्रकार है, एक विवाह समारोह के अवसर पर तेज ध्वनि में डीजे बजाते हुए उपजिलापाल कार्यालय के पास से होकर गुजर रहा था कि प्रशासन द्वारा डीजे और डीजे बजाने वाले दो लोगो को वही रोक दिया गया। 
इस संबंध में डीजे लदी वाहन क्रमांक ओडी "19 एम 4776" के वाहन स्वामी को भी तलब किया गया। 
वाहन स्वामी और डीजे को किराय पर लाने वाले वरपक्ष के लोगो को लिखित रूप से दुबारा तेज ध्वनि में डीजे ना बजाने का आश्वासन देने पर रोके गए लोगो के साथ डीजे को जाने दिया गया।