जनता की समस्या के समाधान के लिए आगे आये पूर्व विधायक मंगला किसान

बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व विधायक आगे आए साथ में बीजद के बहिष्कृत टाउन अध्यक्ष अमरेश पांडा का आना और वर्तमान टाउन अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा को ना बुलाया जाना शहर में चर्चा का विषय .

जनता की समस्या के समाधान के लिए आगे आये पूर्व विधायक मंगला किसान
जनता की समस्या के समाधान के लिए आगे आये पूर्व विधायक मंगला किसान

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में बिजली की शिकायत को लेकर पूर्व विधायक तथा बीजद के राज्य उपाध्यक्ष मंगला किसान ने बीजद के बहिष्कृत टाउन अध्यक्ष अमरेश पांडा और अपने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ जनता की शिकायत पर बिजली कटौती सह अन्य समस्यायों के समाधान  के लिए शुक्रवार को टी.पी.डब्लू.ओ.डी.एल. (TPWODL) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
इस कड़ी में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदले नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी।साथ ही बार बार बिजली कटौती की समस्या की जानकारी भी दी।

वहीं दूसरी ओर इस मौके पर उन्होंने राजगांगपुर ब्लाक अंतर्गत कालोडीही,बाडीकटा,डूंगाजोर,
करला खमन, बगीचापाडा निवासियों के परेसनियों का कारण बना बिजली आपूर्ति एवं कटौती के बारे में विभागीय अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी और  बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वे सभी जगहों का निरीक्षण कर मौजूदा सभी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। मौके पर रामलता गांव के ग्रामीण व मंगला किसान के पूर्व समर्थक मौजूद थे |

राजगांगपुर के समस्याओं पर बीजद के वर्तमान राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा को साथ ना लेकर पूर्व विधायक मंगला किसान अपने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ समस्याओं पर साथ रहना और वर्तमान बीजद कर्मियों को ना बुलाना को लेकर शहर में अनेक तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है | शहर वासियों में चर्चा यह भी है कि आगामी दिनों में बीजद अपने इस रवैया से और कमजोर होगी
गौरतलब है कि बीजद से बहिष्कृत टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा को साथ लेकर और वर्तमान टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा को ना बुलाना 
शहर के विपक्षी दलों में इस बिषय को लेकर विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है | यहां तक की कुछ बीजद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस विषय पर उचित कार्रवाई पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा करने की बात भी कही जा रही है पार्टी अगर दो भाग में रहेगी तो हम मजबूत के जगह कमजोर ही रहेंगे इस तरह की चर्चाएं शहर में हर चौक चौराहों पर हो रही है।