भूमि अधिग्रहण को लेकर असंतोष ग्रामीण

भूमि अधिग्रहण को लेकर असंतोष ग्रामीण

अनुराग आचार्य (ब्यूरो चीफ)

तालचेर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले दीघी ग्राम से होकर गुजरने वाली फ्लाईओवर प्रसंग को लेकर एक द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया। 
इस बैठक में तालचेर के तहसीलदार, भू अर्जन अधिकारी एवं दीघी ग्राम के भूमी खो चुके ग्रामीणो को बीच फ्लाईओवर को लेकर चर्चा की गई। 
ग्रामीणो का कहना है कि फ्लाईओवर में हमारी जमीन चली गई जिसके बदले उन्हे अभीतक किसी प्रकार की सुविधा नही दी गई है। यहाँ ग्रामीण कम भुमी पर घर बना कर रह रहे है। 
राज्य सरकार द्वारा बिभिन्न योजनाओ के तहत उन लोगो से बारम्बार भूमी अधिग्रहण कर लिया जाता है जिसके बदले उनके लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नही की जाती है। 
ग्रामीणो ने यह भी आरोप लगाया है कि भूमी के बदले नौकरी व 2013 के नियमानुसार उचित क्षतिपुर्ति भी नही दी गई है। 
ग्रामीणो ने यह भी आरोप लगाया है कि 1994 के पुराने कानून को लागू कर बारम्बार ग्रामीणो को नोटिस देकर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 
इस बैठक में फ्लाईओवर प्रसंग, पुर्व में खो चुके भूमी एवं उच्च न्यायालय का निर्देश ग्रामीणो और अधिकारियो के बीच चर्चा का विषय रहा। 
बैठक में उपस्थित अधिकारीयो ने  ग्रामीणो की समस्याओं को सुना और यह अश्वासन दिया की चुनाव के बाद एक जिलास्तरिये बैठक का आयोजन कर इस समस्या का हामाधान के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा। 
उक्त फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ठेका देने से पूर्व पल्लीसभा नही किया गया था और ना ही 2013 नियमो के अनुसार पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए सुचित किया गया था। 
इस प्रकार अनेक त्रुटियो के कारण बैठक सफल न हो सका। 
इस बैठक में दीघी ग्राम के शरतचंद्र साहू, प्रह्लाद चन्द्र साहू, ज्ञान रंजन नायक,मंदाकिनी नायक, संतोष साहू, सुशांत साहू, प्रकाश कुमार नायक, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।