सड़क दुर्घटना में बृद्धा की मौत

सड़क दुर्घटना में बृद्धा की मौत

आज हुई एक सड़क दुर्घटना में बृद्धा की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँ ब्लाक अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ पंचायत के कदम टोली मोड़ पर वनविभाग कार्यालय के समीप सोरडा़ से लोआराम की ओर जा रही चावल लदा एक दस पहिया ट्रक क्रमांक ओ.आर.२३ई ८०२८. की चपेट में आकर कदमटोली की रहने वाली एक बृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक का नाम गांगी ओराम बताया जा रहा है। ट्रक के धक्के से मृतक कुल दूर तक घसटती हुई गई जिससे उसका शरीर छिल गया और मौके पर ही मौत हो गई । 

खबर लिखे जाने तक स्थानीय ग्रामीणो द्वारा शव को सड़क पर ही रखकर सड़क को कुछ दूर तक अवरूद्ध कर दिया गया है। पुलिस के आने के बाद ही शव उठाए जाने की बात कही जा रही है।