तालचेर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों से पुलिस से उठता जनता का विश्वास

तालचेर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों से पुलिस से उठता जनता का विश्वास

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में असामाजिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव और पुलिस की निष्क्रियता से साधारण जनता का विश्वास पुलिस के ऊपर से उठने लगा है। 
शिल्पनगरी तालचेर में पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद एक असमाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है जिससे आमजनता का विश्वास पुलिस के ऊपर से उठने लगा है। 
तालचेर नगरपालिका के रेमुआ अंचल में बूलू नायक नामक व्यक्ति के पास से दिन के 11.00 बजे तीन किलो से अधिक चांदी के गहने लेकर जाते समय दो बदमाशों रास्ते में हथियार दिखाकर लूट लिए।

दूसरी ओर तालचेर के बिक्रमपुर थाना अंतर्गत आनेवाले कलिंग टाउनशिप के क्वाटर नंबर बी /199 में रहने वाले खान व्यवसायी  प्रमोद महान्ती के क्वाटर से 15 भरी सोना समेत ₹52,000, चोरी हो गई। 
इसके अलावे तालचेर में आए दिन चोरी, छिनतई,राहजनी,की घटनाएं सुनने को मिलती रहती है, पुलिस भी अब तक इन असामाजिक गतिविधियों को रोकने में असमर्थ दिख रही है और ना ही चोरी और छीने गए समानो को बरामद कर पा रही है।
जिससे लोगो का भरोसा स्थानीय पुलिस से उठने लगा है।