नुआगाँव प्रखंड़ में हाथी का तांडव कई घर तोड़े एक की ले ली जान
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
नुआगाँव प्रखंड़ के कई गांव में सोमवार - मंगलवार की आधी रात के वक्त हाथियों ने मचाया तांड़व कई घरों को तोड़ा व एक की ले ली जान। नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बड़ जोजोदा पंचायत के सरपंच बिसरा भेंगरा से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार - मंगलवार की आधी रात के वक्त हाथियों ने बड़ जोजोदा पंचायत अंतर्गत आनेवाले चिटकीदीरी पतरा टोली में गबरीयल लुगुन का घर तोड़ने के बाद स्थानीय निवासीयों द्वारा वहाँ से भगाए जाने पर हाथियों ने तिलेई सोकरा टोली के केशोवती दास का घर तोड़ा। वहाँ से हाथी गंझू टोली पहुँचे जहाँ बरामदे में सो रही 83 वर्षीय ढोली राणा को खींचकर बरामदे से बाहर निकाला और उसकी जान ले ली।
हाथी यहाँ से निकलकर चीतापीढी़ पंचायत के प्रधानटोली पहुँचे जहाँ सुकान्ती नायक का घर तोड़कर घर में रखा चावल और धान खा गए।
ग्रामीणो में ऐसी चर्चा है कि हाथीयों के लिए जंगल में खाद्ध संकट होने से वह अपने भूख प्यास मिटाने के लिए ग्रामंचलो में चले आते है, और भूख प्यास से व्याकुल होकर ऐसे तांडव मचाते है। सरकार को हाथियों के लिए ऐसी योजना लानी चाहिए जिससे उन्हें जंगल में ही खाना पानी मिल जाए ताकि ग्रामीणों की रक्षा हो सके





