जमीन खरीदारी में वरते सावधानी

जमीन खरीदारी में वरते सावधानी

अगर आप जमीन खरीदने जा रहे है तो खरीदारी करते समय आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। 
सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला, बंडामुंडा़ में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों को अवसर प्राप्त होने के बाद सरकारी क्वाटर छोड़ना पड़ता है।ऐसे में कई लोग अपने मूल आवास को लौट जाते है तो कई लोग यहीं बस जाते है,यह लोग नीजी आवास के लिए मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश में बिसरा, नुआगांव,प्रखंड़ व आसपास के अन्य क्षेत्रों में जाते है जहाँ कुछ लोग इनकी आवश्यकता और मजबूरी को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों को ठगने से बाज नही आते है। 
ऐसे कई मामले नुआगांव, बिसरा प्रखंड़ में देखने को मिल रही है। 
इन अंचलो में जमीन देने या दिलाने के नाम पर जरूरत मंद लोगों से पैसे लेकर बाद में उन्हें जमीन देने में टालमटोल किया जाता है।या अधिक कीमत मिलने पर बेची  हुई जमीन को फिर से दूसरे के हाथो बेच देते है।
यह समस्या केवल बिसरा और नुआगांव प्रखंड़ क्षेत्र की ही नही है,यह तो एक उदाहरण मात्र है और अंचलो से भी ऐसे मामले सूनने को मिलते है कि एक ही जमीन को कई लैगो को अलग अलग किमतो में बेची गई है।और जब जमीन को खरीदने वाले उस जमीन पर अपना मालिकाना हक़ जताते है तो अपना फायदा देखते हुए कम किमत देने वाले ताकतवर लोगों के पैसे लौटा दिए जाते है पर ऐसे लोग जो आर्थिक और समाजिक रूप से कमजोर होते है उनका पैसा हड़प लिया जाता है। 
ऐसे में जमीन खरीदने वालो को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। 
जमीन खरीदारी करते समय निम्न बातों का रखे ध्यान 

1.पहले तय करले कि जमीन बेचने वाला ही जमीन का असली मालिक है, इसके लिए जमीन के कागजात की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ले। 

2.राजस्व अधिकारी या तहसील में जाकर जमीन संबंधी कागजात की पुष्टि कर ले। 

3.यदि खरीद रहे जमीन का एक से अधिक दावेदार हो तो यह तय करले की उस जमीन को बेचने के लिए सभी की स्वीकृती है या नही। 

4.उस जमीन पर किसी तरह का लोन है या नही या उस जमीन को किसी निजी व्यक्ति को बंधक दिया गया है या नही। 

5.उस जमीन के आसपास जिनकी जमीन या घर है, उन लोगों से भी राय मशवरा करें। इसलिए कि घर बनाने के बाद घर से निकलने वाली परित्यक्त बस्तू जैसे कुडा़, पानी आदी फेंकने में परेशानी हो सकती है। 

6.यदि आप किसी के मकान या जमीन के पीछे जमीन ले रहे है तो यह तय करले कि अपने जमीन/घर तक आने जाने का रास्ता आवश्यकता अनुसार मिल रहा है या नही।

7.भविष्य में अपने योजनाओं को ध्यान में रखते हुए यह तय करले कि आपके द्वारा खरीदी जा रही जमीन पर उन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो।