कार रोक कर बसंत की कर दी हत्या

कार रोक कर बसंत की कर दी हत्या

कुआरमुण्डा हाथिबाड़ी मार्ग पर एक व्वसाई की निर्मम हत्या की खबर से अंचल में सनसनी फैल गई है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार कुआरमुण्डा और हाथिबाड़ी के बीच, डोंगापानी चौक के पास बीती रात, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से एक व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। सुचना है कि हाथबारी निवासी बसंत बड़ाइक, उम्र 45 वर्ष, अपना काम ख़तम कर, अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अपने ड्राइवर के साथ, हाथिबाडी़ की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान कुआरमुण्डा और हाथिबाडी़ के बीच डोंगापानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने, उसके कार को रोक कर धारदार हथियार से,  उनपर हमला कर दिया।
घटना स्थल से कार चालक किसी तरह  भाग कर अपनी जान बचाई व उसके घर जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी,जिसके बाद बसंत बड़इक के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अनुमंड़ल पुलिस अधिकारी सुशांत कुमार दास पुलिस टीम एवं साईंटिफिक टीम के साथ, घटना स्थल पर पहुँचे और छानबीन शुरू की। साइंटिफिक टीम भी घटना स्थल पर पहुँच कर छान बिन कर रही है। बसंत की हत्या किस वजह से की गई और इस हत्याकांड़ को किसके द्वारा अंजाम दिया गया पुलिस इसकी जाँच में जुट गई है।