बस से गिरकर युवक की मौत

बस दुर्घटना में युवक की मौत से तनाव व आक्रोश

बीरमित्रपुर बस स्टैंड निकट शनिवार की सुबह 5.30 की घटना

मृतक की पहचान बीरमित्रपुर के बंडामुंडा दफाई के अनिल एक्का के रूप में हुई

प्राथमिक पड़ताल में पता चला है की अनिल कलूंगा आईडीसी की एक फैक्टरी में काम करता था

शनिवार की भोर में ड्यूटी खत्म होने पर वेदव्यास में राउरकेला से झारखंड जाने वाली बस में सवार हो गया

बस जब बीरमित्रपुर पहुंची और अनिल जब उतर रहा था तब बस की गति तेज कर दी

जिससे अनिल गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया

जानने के बाद भी चालक व कंडक्टर ने बस नही रोका

जिससे अनिल को इलाज तत्काल नही मिल पाया

काफी देर बाद लोगो की नजर जब पड़ी तब अनिल को अस्पताल ले जाया गया

जहां उसकी मौत हो गई।

अनिल के परिजनों की शिकायत पर बीरमित्रपुर पुलिस दुर्घटना के लिए दोषी बस की पहचान कर जांच में जुटी है।