त्रिपुरा के 4 और बिहार के 98 स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल

त्रिपुरा के 4 और बिहार के 98 स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल

भारतीय रेल ने ग्राहकों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने और बेहतर सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए, दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के पुनर्विकास हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। इस योजना में स्टेशनों को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणबद्ध रूप में उनका कार्यान्वयन शामिल है। मास्टर योजना बनाने में निम्नलिखित शामिल हैं:

स्टेशन और परिचलन क्षेत्रों तक पहुँच में सुधार
शहर के दोनों छोर के साथ स्टेशन का एकीकरण
स्टेशन भवन में सुधार
प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, वाटर बूथ में सुधार
यात्री यातायात के अनुरूप चौड़े पैदल पार पुल/एयर कॉन्कोर्स का प्रावधान लिफ्ट/एस्केलेटर/रैंप का प्रावधानप्लेटफ़ॉर्म की सतह में सुधार/प्रावधान और प्लेटफ़ॉर्म पर कवर 'एक स्टेशन एक उत्पाद' जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क का प्रावधान पार्किंग क्षेत्र, मल्टीमॉडल एकीकरण दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएँ,बेहतर यात्री सूचना प्रणाली,प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए निर्दिष्ट स्थान, लैंडस्‍केपिंग आदि का प्रावधान,इस योजना में संवहनीय और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, आवश्यकता, चरणबद्धता और व्यवहार्यता के अनुसार गिट्टी रहित पटरियों आदि का प्रावधान, और स्टेशन पर दीर्घकालिक रूप से सिटी सेंटर का निर्माण भी शामिल है।

इस योजना के अंतर्गत त्रिपुरा राज्य में स्थित 4 स्टेशनों और बिहार राज्य में स्थित समस्तीपुर मंडल के 23 स्टेशनों सहित 98 स्टेशनों को चिह्नित किया गया है। त्रिपुरा और बिहार राज्य में इस योजना के अंतर्गत चिह्नित किए गए स्टेशनों की सूची निम्नानुसार है:

त्रिपुरा 4 स्टेशन 
अगरतला, धर्मानगर, कुमारघाट और उदयपुर,

बिहार के 98 स्टेशन, 
अनुग्रह नारायण रोड, आरा, अररिया कोर्ट, बख्तियारपुर, बांका, बनमनखी, बापूधाम मोतिहारी, बरहिया, बरौनी, बढ़, बारसोई जंक्शन, बेगुसराय, बेतिया, भभुआ रोड, भागलपुर, भगवानपुर, बिहारशरीफ, बिहिया, बिक्रमगंज, बक्सर, चकिया, चौसा, छपरा, दलसिंह सराय, दरभंगा, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, ढोली, दिघवारा, डुमरांव, दुर्गौती, एकमा, फतुहा, गया, घोड़ासहन, गुरारू, हाजीपुर जंक्शन, जमालपुर जंक्शन, जमुई, जनकपुर रोड, जयनगर, जहानाबाद, झंझारपुर, कहलगांव, करहगोला रोड, कटिहार जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, किशनगंज, कुदरा, लाभा, लहेरिया सराय, लखमिनिया, लक्खीसराय जंक्शन, मधुबनी, महेशखूंट, मैरवा, मानसी जंक्शन, मसरख, मोकामा, मोतीपुर, मुंगेर (मोंगहिर), मुजफ्फरपुर जंक्शन, नबीनगर रोड, नरकटियागंज जंक्शन, नौगछिया, नवादा, पहाड़पुर, पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन, पीरो, पीरपैंती, रफीगंज, रघुनाथपुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना), राजगीर, राम दयालु नगर, रक्सौल, सबौर, सगौली, सहरसा, साहिबपुर कमाल, सकरी, सलौना, सालमारी, समस्तीपुर, सासाराम, शाहपुर पटोरी, शिवनारायणपुर, सिमरी बख्तियारपुर, सिमुलतला, सीतामढी, सीवान, सोनपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, सुपौल, तारेगना, ठाकुरगंज और थावे।