वेतन ना मिलने से नाराज आशा कर्मीयों ने कार्यालय में जडा ताला

बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कार्यालय में आज स्थानीय आशा कर्मीयों का उग्र रूप देखने को मिला। 
आशा कर्मीयों ने अपनी समस्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बताना चाहा पर‌ वह मौके पर अनुपस्थित थे और‌ उनका मोबाइल भी स्वीच आफ था। जिससे आशा कर्मीयों का गुस्सा और‌ बढ़ गया और‌ फिर सभी ने मिलकर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कार्यालय के द्वारा में ताला जड़ दिया। इस वक्त कार्यालय के कर्मचारी अंदर ही थे। 
मौके पर‌ उपस्थित आशा कर्मीयों ने बताया की वे सभी वेतन ना मिलने से नाराज है। उन सभी को सन् 2024 की दिसम्बर माह से पूरा वेतन नहीं मिला है। किसी माहीने आधा तो किसी माहीने उससे भी कम रूपये दिए गए। और‌ अब पिछले तीन महिने से कुछ भी नहीं मिला। वेतन ना मिलने से सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। ऐसे में आज आशा कर्मीयों के सब्र का बांध टूट गया और‌ नाराज आशा कर्मीयों ने संबंधित कार्यालय में ताला जड़ दिया दिया।