नकली कागज़ात दिखाकर कोयला लेने गए ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

नकली कागज़ात दिखाकर कोयला लेने गए ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के कोयलारी थाना अंतर्गत अनंत कोयला खान से नकली कागज़ात के सहारे तीन ट्रक कोयला लादने के लिए पाइंट की तरफ जाने के क्रम में  पुलिस के हत्थे चढे़।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनो ट्रकों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर इसमें संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। 
ये तीनो ट्रक नकली कागज़ात दिखाकर अनंत कोयला खान में कोयला लादने पोइंट की तरफ आने के क्रम में सुरक्षा कर्मियों द्वारा जांच के दौरान नकली कागज़ात देख स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी ,सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनो ट्रको के साथ इसमें संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।