डालमिया कॉलेज परिसर से कीमती पेड़ चोरी

डालमिया कॉलेज परिसर से कीमती पेड़ चोरी

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर  कुतरा प्रखंड के झारबेड़ा स्थित डालमिया कॉलेज परिसर में लगे कीमती पेड़ों को काटकर बेच दिए जाने की सूचना मिली है। घटना से पता चला है कि कुतरा प्रखंड के झारबेड़ा स्थित अति प्राचीन डालमिया कॉलेज के परिसर में लगे कीमती पेड़ों को मई के अंतिम सप्ताह में कुछ अस्थायी कर्मचारियों की मदद से काटकर ऊंचे दामों पर बेच दिया गया था। उक्त पेड़ों को चार पहिया वाहन में लादकर ऊंचे दामों पर बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद डालमिया कॉलेज के पूर्व छात्रों ने इसकी लिखित शिकायत जिला वन पदाधिकारी, राजगांगपुर वन पदाधिकारी एवं माननीय मुख्यमंत्री से की है।

उक्त शिकायत मिलने के बाद माननीय के निर्देश पर डीएफओ एवं राजगांगपुर वन पदाधिकारी ने दिनांक 13.06.2026 को जांच प्रारंभ की गर्मियों में डालमिया कॉलेज में क्लास बंद थीं, लेकिन कॉलेज के ऑफिस खुले थे और डालमिया कॉलेज के टीचर और स्टाफ सुबह से काम कर रहे थे। उस समय डालमिया कॉलेज के चेयरमैन मोहदय छुट्टी पर गए थे, लेकिन मई के आखिरी हफ्ते में, खूब पैसा कमाने के चक्कर में कुछ बेईमान कर्मचारियों ने लकड़हारों की मदद से कीमती पुराने पेड़ कटवा दिए। औसतन 06 से 07 सेहतमंद पेड़ काटे गए।